रुद्रप्रयाग उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में चन्द्रमोहन अध्यक्ष व कमल महामंत्री निर्वाचित

" alt="" aria-hidden="true" />

-व्यापारियों के हितों के लिए होंगे हरसंभव बेहतर प्रयासः सेमवाल 

 

रुद्रप्रयाग। नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में चंद्रमोहन सेमवाल को अध्यक्ष और कमल सिंह रावत महामंत्री चुने गए, जबकि कुलदीप कप्रवाण पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए थे। विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के साथ बाजार में जुलूस निकाला। 

नया बस अड्डा स्थित एक बारात घर में पीठासीन अधिकारी नरेंद्र बिष्ट व समिति की देख-रेख में सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक रुद्रप्रयाग नगर उद्योग व्यापार मंडल के लिए मतदान शुरू हुआ। नगर में पंजीकृत कुल 770 व्यापारियों में 612 ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन समिति ने मतगणना कर शाम पांच बजे परिणामों की घोषणा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राय सिंह बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन सेमवाल (252) ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट (166) ने 96 मतों से पराजित किया। जबकि तीसरे स्थान पर रहे लक्ष्मण कप्रवाण को 121 व चैथे स्थान पर रहे पुनीत डुडेजा को 71 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर कमल रावत (227) ने शूरवीर जगवाण (225) को दो मतों पराजित किया। सुनीत चैधरी 151 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। निर्वाचन के सफल संचालन में अशोक चैधरी, रामलाल चैधरी, बीरेंद्र सिंह पटवाल, खुशाल सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया। इधर, निर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष सेमवाल ने बताया कि वे व्यापारियों के हितों के लिए हरसंभव बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खड़ा उतरने का प्रयास होगा। कहा कि नगर क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जायेगा। खुशी जताने वालों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सूरी, अरूण कप्रवाण, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास डिमरी, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, विक्रांत खन्ना, खुशहाल सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई है।